फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप को बचाने में पेड़ से टकराया, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज ब्रह्म बाबा घाटी के पास शनिवार की रात्रि लगभग दस बजे मध्य प्रदेश की ओर से मिर्जापुर आ रही तेज रफ्तार पिकअप को बचाने के चक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी ट्रक चालक मुन्नर यादव (37) पुत्र शंकर यादव तिलठी गांव निवासी राजेश यादव की ट्रक पिछले एक साल से चल रहा था। शनिवार को मिर्जापुर से खाली ट्रक लेकर मध्य प्रदेश के मैहर स्थित फैैक्ट्री से सीमेंट लेने जा रहा था। रात्रि लगभग दस बजे जैसे ही हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी के ब्रह्मबाबा के पास पहुंचा कि मध्यप्रदेश की तरफ से प्याज लेकर मिर्जापुर की तरफ आ रही पिकअप को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पेड़ से ट्रक टकरा गया। जिससे ट्रक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के परिजनों को सूचना दी तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मुन्नर को दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मुन्नर पर ही परिवार का पालन पोषण करने की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें