फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में उतराया शव घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। क्षेत्र के कनौरा घाट पर सोमवार को दोपहर के समय भैंस को नहलाते समय पैर फिसलने से गंगा में डूबे छात्र का शव मंगलवार की सुबह घर के पास ही उतराया मिला। पुलिस ने शव को गंगा से बाहर निकवाया और पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कनौरा गांव निवासी सुरेंदर यादव का 15 वर्षीय लड़का आशीष कुमार सोमवार की दोपहर गंगा में नहा रहा था। नहाते समय गहरे पानी चले जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई थी। लेकिन लाश का पता नहीं चल पा रहा था। गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद भी शव नहीं ढूंढ पाये। मंगलवार को सुबह ही शव गंगा में उतराया मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को गंगा से निकलवा कर पंचनामा भरकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों को शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक आशीष कुमार स्वामी गोविंदा श्रम इंटर कालेज पैड़ापुर का 9 वीं का छात्र बताया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें