फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के चंद कदम की दूरी पर चोरों ने उठाड़ा माल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाने से चंद कदम की दूरी पर पड़री चंडिका रोड पर विंध्यवासिनी ज्वैलर्स की दुकान में बुधवार की रात चोर सेंध लगाकर दो लाख रुपये का आभूषण उठा ले गए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। आलमारी का लाकर नहीं टूटा अन्यथा चोर लाखों का जेवरात उड़ाने में सफल हो जाते। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस डाग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट की टीम के साथ छानबीन करने पहुंची।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के छटहा गांव निवासी मनोज सेठ ने पड़री बाजार निवासी जयनाथ यादव के मकान में आभूषण की दुकान खोली है। प्रतिदिन की भांति बुधवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर सोने चला गया। देर रात पहुंचे चोर दुकान के पीछे गलियारे से दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। पूरी दुुुकान को खंगालते हुए काउंटर में रखे आधा किलो चांदी के जेवरात सहित दो लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। लाकर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सुबह करीब नौ बजे वह दुकान खोला तो अंदर सामान बिखरा देख हैरान हो गया।
सूचना देने पर कोतवाल विश्वज्योति राय डाग स्क्वायड एवं फारेसिंक टीम के साथ पहुंचे। छानबीन के दौन डाग पहले छत पर गया, फिर नीचे आया इसके बाद ब्लॉक की तरफ पहुंचा। वहां से रामलीला मैदान के पास जाने के बाद बैठ गया। संदेह के आधार पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए उठाया है। आशंका के आधार पर पकड़े गए व्यक्ति और पुलिस के बीच हाथपाई हुई। काफी नोकझोंक के बाद पुलिस उसे थाने उठा ले आई। इस संबंध में पड़री पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें