फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से टकराईं स्कूली बसें, 30 छात्राएं जख्मी

Thu, 23 Nov 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोट में गुरुवार सुबह सीतापुर शिक्षण संस्थान की दो बसें आपस में टकरा गईं। इससे बस में सवार 30 छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राओं को जिला अस्पताल में कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


सीतापुर शिक्षण संस्थान की दो बसें छात्राओं को लेकर कॉलेज जा रहीं थीं। तभी कनाखेड़ा गांव के निकट सरायन नदी पुल के करीब पीछे चल रही बस ने आगे जा रही बस में टक्कर मार दी।   इससे बस में सवार मछरेहटा के ग्राम बेहट बीरम निवासी शिवांगी देवी (24), शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंद नगर निवासी रिचा (22), दुर्गा पुरवा निवासी प्रेमलता मिश्रा (21), आलम नगर निवासी नेहा मिश्रा (24), महोली के उरदौली निवासी प्रीती देवी समेत करीब 30 छात्राएं जख्मी हो गईं। स्थानीय नागरिकों ने घायलों को किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें