लालगंज। लहंगपुर पुलिस चौकी अंतर्गत रेही गांव स्थित अपनी पैतृक घर आई अहमदाबाद में सातवीं की छात्रा 14 वर्षीय छात्रा तीन दिन पूर्व मारनिंग वाक के दौरान अपने क्षेत्र से अबूझ हाल में लातपा हो गई। दोपहर तक घर नहीं आई तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। फिर भी नहीं मिली तो उसके गुमशुदगी की तहरीर लालगंज थाने में दी। पुलिस तहरीर के आधार पर छात्रा के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है।
क्षेत्र के रेही गांव निवासी लालजी दुबे के पुत्र संकटमोचन दुबे अपने परिवार के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रहते है। संकटमोचन दीपावली बाद अपने रेही स्थित घर पर आयोजित अखंड रामायण पाठ में शामिल होने के लिए परिवार के साथ आए हुए थे। रामायण समापन के बाद अहमदाबाद वापस जाने वाले थे। पुत्री सेन्टी प्रतिदिन की भांति सुबह घर से मारनिंगवाक के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की की लेकिर उसका कही पता नहीं चला। ग्राम प्रधान डा. सुरेश दुबे के साथ परिजन एसपी आशीष तिवारी से शनिवार को मिल कर लापता सेन्टी का पता लगाने की गुहार लगाई। इसके पहले थाने में पहुंच कर गुम होने का तहरीर दिया गया। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सेन्टी की तलाश में जुट गई है। विगत तीन दिनो से सेन्टी के परिजन किसी अनहोनी को लेकर खासे परेशान है।