फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस पर 220 मामले आए 33 का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। समाधान दिवस पर लोग बड़ी उम्मीद के साथ थानों में पहुंचे थे। कुल 220 फरियादियों ने गुहार लगाई लेकिन 30 की शिकायत का ही समाधान हो पाया। इस तरह थानेदारों को समाधान दिलाने में 15 फीसदी से भी कम अंक मिले। बाकी 187 शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर मौके पर जाने को कहा गया है।
विज्ञापन

अदलहाट थाने में आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे व पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने संयुक्त रूप से उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान डीएम ने राजस्व टीम को मामले को उलझाने की बजाय दोनों पक्षों से बात कर उसको सुलझाने के लिए कहा। ताकि आगे विवाद नहीं हो और फरियादी की समस्या का निस्तारण भी हो जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच के दौरान गलत पाया जाता है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि शहर चार, कटरा में पांच, विन्ध्याचल में पांच, देहात कोतवाली 19 में चील्ह में 23, कछवां में 23, पड़री में 18, लालगंज में 12 , हलिया में 37, जिगना में 05, चुनार में 21, अदलहाट में 15, जमालपुर में 04, अहरौरा में 07 तथा मड़िहान में 09 प्रार्थना पत्र आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें