जमुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के भरेहटठा गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय रविवार की शाम ट्रेन से कटकर दादी पोती की मौत हो गयी। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की शाम भरेहटठा गांव निवासी बच्चा सिंह के घर लड्की के गोद भराई कार्यक्रम में अदलहाट थाना क्षेत्र पंप कैनाल नरायनपुर निवासिनी त्रिवेणी देवी 62 वर्ष पत्नी रमाशंकर सिंह अपनी 10 वर्षीय पोती खुशी को लेकर आयी थी। देर शाम कार्यक्रम सम्पन्न होने पर घर जाने के लिए साधन पकड़ने के लिए रेलवे लाइन के उस पार जा रही थी। शाम करीब छह बजे जैसे ही दादी अपनी पोती को लेकर रेलवे लाइन पार करने ली कि अचानक डाउन लाइन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इंजन के नीचे आने से दोनों की कटकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर काफी देर बाद परिवार के लोगों को हुई तो वह रोते बिलखते भागकर घटना स्थल पर पहुंचे। दोनों का शव देखते ही बिलख पड़े।