फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरूपुर गांव के पास शुक्रवार को दोपहर ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। वे परिवार को मुआवजा देने एवं ट्रक को तत्काल पकड़ने की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे देहात कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

मिश्र लहौली गांव निवासी रामबली चौहान (35) शुक्रवार की दोपहर नगर के भरूहना में दंगल देखने के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही साइकल सवार देहात कोतवाली क्षेत्र के धौरूपुर गांव के पास पहुंचा कि पीछे से आ रहे ट्रक ने साइकल में टक्कर मार दिया। इससे वह सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और उसेे कुचलते हुए ट्रक निकल गया। रामबली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इससे ग्रामीण नाराज हो गए और मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया। कहा कि सड़क खराब होने और चालकों के मनमाने तरीके से गाड़ी चलाने के चलते आए दिन इस रोड पर हादसे हो रहे हैं। वे प्रशासन से परिवार को मुआवजा दिलाने और ट्रक को पकड़ने की मांग कतर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें