मड़िहान। सिंगरौली के बरगवां से एल्युमीनियम लेकर मध्य प्रदेेश के ग्वालियर जा रहे तीन ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर 90 हजार रुपये लूट लिए। जानकारी होने पर पुलिस ने इलाज के लिए पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में भर्ती कराया। संदेह के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए ढाबा चालक को हिरासत में लिया है।
राजस्थान निवासी अर्जुन सिंह (28), गोपाल गुजर (26) , शंकर लाल गुजर (25), जीतराम (23) मड़िहान थाना क्षेत्र के इमिलिया चट्टी स्थित एक ढाबा के सामने ट्रक खड़ा कर खाना खाने चले गए। खाना खाने के कुछ देर बाद चालक ढाबे से आगे बढ़े कि नींद लगने लगी। भावां कस्बे के सामने पहुंचे ही थे कि अचानक एक ट्रक सड़क पर पलट गयी। ट्रक पलटने से सड़क पर जाम लग गया। ट्रक पलटने व जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस अचेत चालकों को इलाज के लिए अस्पताल भेजावाया। सुबह होश में आने पर चालक ने बताया कि उसने नब्बे हजार रुपये की लूट की गई है।
होश में आने पर एक चालक ने बताया कि साथ में चल रहे दो लोग मिर्जापुर के पास अचेत हो गए। इसके चलते ट्रक बोलेरे से टकरा गई। टक्कर में ड्राइवर रामफूल मीणा (46) और कालूराम मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका इलाज मंडलीय चिकित्सालय मे चल रहा है। पुलिस जांच मे जुट गई है। मड़िहान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा जवाहर लाल पांडेय ने बताया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से ही हालत बिगड़ी है। ट्रक चालक ढाबा पर खाना खाने के बाद अचेत होने की बात बता रहे हैं। पुलिस ने ढाबा संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसका कहना है कि वही खाना दूसरे ट्रक चालकों और ढाबा के कर्मचारियों ने भी खाया था। उनमें कोई अचेत नहीं हुआ।