चुनार। क्षेत्र के टेकौर मोड़ पर शनिवार की दोपहर बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने एक की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
नगर के बहरामगंज निवासी भंटू (16)पुत्र पप्पू साहनी व आकाश (18)पुत्र सूरज चौहान बाइक से बाजार की ओर से घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रही चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें भंटू की हालत गंभीर बताई गई है।
कार की चपेट में आकर दो घायल