फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

अहरौरा। क्षेत्र के भगौतीदेइ में स्थित कृष्णा क्रशर प्लांट पर पत्थर में माल गिराने के दौरान ट्रैक्टर शनिवार देर शाम अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के इंजन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और थाने ले आई। चालक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भगौतीदेइ गांव निवासी जय कुमार पुत्र जय प्रसाद (40) ने कुछ वर्ष पूर्व अपने परिवार का जीवकोपार्जन के लिए किश्त पर ट्रैक्टर निकाला था। शनिवार की शाम छह बजे जय कुमार पहाड़ से पत्थर लादकर कृष्णा क्रशर प्लांट पर गिराने गया हुआ था। चालक ने ट्रैक्टर पर लदे पत्थर को क्रशर प्लांट के डग में गिराने के लिए कंप्रेशर द्वारा डाला को उठाया। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गया। इससे जय कुमार नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का इंजन उसके ऊपर चढ़ गया। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। क्रशर मशीन पर ट्रैक्टर चालक की मौत होते ही प्लांट पर काम कर रहे श्रमिक वहां से भाग खड़े हुए। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और थाने लाई। थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि क्रशर मशीन में पत्थर गिराने के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत हुई है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन








ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें