फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की पेड़ से लटकती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा । क्षेत्र के चित्तविश्राम तिराहे के पास बुद्धवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ ने नीम के पेड़ पर गमछा के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर लटक रहे अधेड़ के शव को नीचे उतार कर थाने लाया । पुलिस अधेड़ के पास मिले बैग के आधार पर आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। मृतक लगभग एक वर्ष से घर से गायब था ।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के मोहरपुर गांव निवासी शिवप्रसाद उर्फ खमचू पुत्र जटाशंकर (50) पिछले एक वर्ष से घर छोड़कर गायब था । बुद्धवार की शाम अधेड़ का शव गमछे के सहारे नीम के पेड़ से लटकता हुआ मिला । शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । क्षेत्र में चर्चा है कि मृतक का परिजनों से जमीन संबंधी विवाद कुछ वर्षों से चल रहा था । लगभग एक वर्ष पूर्व उसी जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में काफी मारपीट हुई थी । इस दौरान एक पक्ष से चार लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए थे ।पुलिस शव का पंचनामा भरकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें