फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफियाओं को न सता न कोर्ट का डर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कछवां। थाना क्षेत्र में गड़ौली के अगीयाबीर गांव, केवटाबीर, बरैनी, बजहां, धन्नूपुर, मझंराकला गावों में गंगा नदी पर अवैध बालू खनन जारी है। अवैध खनन कर ले जा रहे चार ट्रैक्टरों को रात में गश्त कर रहे थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने पड़ेरी गांव से चारो ट्रैक्टर को पकड़ कर थाने लाया गया। जहां से एक ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया जबकि तीन को सीज कर दिया गया।
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद जहां सीएम से लेकर मंत्री तक परिवर्तन की बात कर रहे हैं, वही कछवां थाना क्षेत्र में अभी भी कुछ ऐसे दबंग हैं जिनके ऊपर सत्ता परिवर्तन का कोई असर नहीं पड़ा। इन दबंगों पर सत्ता के साथ ही हाईकोर्ट के प्रतिबंध का भी डर नहीं नहीं है, तभी तो प्रतिबंध के बाद भी वह खुलेआम अवैध खनन कराने में लगे हुए हैं। साथ ही पुलिस विभाग पर आरोप है कि उनके जानकारी में अवैध खनन का काम होता है। कछवां थाना क्षेत्र के गडौली, मझराकला,गडौली गंगा नदी से होने वाले लगातार बालू खनन को रोक पाने में कछवां थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह असफल साबित हो रहे हैं, जबकि चुनार और औराई थाना क्षेत्र के द्वारिकापुर व मझराकला से बड़े पैमाने पर बालू का अवैध खनन किया जा रहा है और रोजाना सैकह़ो ट्राली बालू निकाल कर बेची जा रही है। वहीं पुलिस अवैध खनन से अनजान बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम चार बजे से टोंस नदी से बालू निकालने का काम शुरू होकर पूरी रात चलता रहता है। पहले से तैयार खड़े ट्रैक्टर बालू को किसी दूसरी जगह ले जाकर डंप कर देते हैं। वहीं खनन कराने बाले लोग जमुआ ,पडेरी,बजहा,कछवां, सेमरी,गडौली के पास से लेकर घाट तक निगरानी करते रहते हैं और घाट पर भी कुछ हथियार बंद लोग निगरानी करते देखे जा सकते हैं। गंगा नदी में खनन कार्य बंद होने के कारण खनन माफिया गंगा नदी में अपने काम में लगे हैं। यहां से निकलने वाली बालू को वाराणसी, भदोही, कछवां रोड, औराई, महराजगंज, चौरी बाजार के गांवों व कस्बों में रात के समय भेजा जाता है। खनन करने वाले सुबह नौ बजे तक सब काम बंद कर देते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि इस काम सभी जिम्मेदारों की मिली भगत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कछवां थाना क्षेत्र में होने वाले खनन को रोक पाना न ही खनन विभाग के बस में है और न ही पुलिस विभाग के बस में है। सूत्रों की माने तो स्थानीय थाने में खनन करने वालों से प्रति ट्राली पांच सौ रुपये लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
थानाध्यक्ष और सिपाही के बीच नोकझोंक
कछवां थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अवैध खनन और परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा पकड़ा गया था। सूत्रों की माने तो जिसमें तीन को सीज कर दिया गया जबकि एक ट्रैक्टर को थाने के एक सिपाही द्वारा छोड़ दिया गया। इसकी जानकारी होने पर थानाध्यक्ष और सिपाही के बीच इसको लेकर जम कर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें