सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरा में मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे तीन लोग आधार कार्ड बनाने के लिए शपथ पत्र को प्रमाणित करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक सूर्यकांत सिंह पर हस्ताक्षर बनाने का दबाव बनाने लगे। विरोध जताने पर विवाद कर लिया और विद्यालय का अभिलेख फाड़ डाला। बीच बचाव करने पहुंचे सहायक अध्यापक की भी पिटाई कर दी। जिससे विद्यालय पर अफरा तफरी मच गई। बच्चे शोर गुल मचाने लगे। प्रधानाध्यापक की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्यकांत के अनुसार मंगलवार की सुबह साढ़े तीन बजे नयापुरा हासीपुरा फुलहा व फुलहा गांव के तीन युवक आए और एक व्यक्ति का आधार कार्ड बनवाने के लिए शपथ पत्र को प्रमाणित करने की बात बोलते हुए उसपर हस्ताक्षर करने को कहा। जब मैने इंकार किया को गाली गलौज करते हुए स्कूल के रजिस्टर फाड़ते हुए मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने पहुंचे सहायक अध्यापक रिशीकांत पांडेय को मारने लगे। जिससे विद्यालय में हड़कंप मच गया। विद्यालय बंद करना पड़ा। उन्होंने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व अभिलेख फाड़ने मारपीट करने समेत अन्य आरोपों में थाने में तहरीर दी है।