फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार तीन चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के मोहनपुर नहर के पास नेशनल हाईवे रोड पर बुधवार को लगभग डेढ़ बजे ट्रक और टेंपो की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी पड़री में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एक आटो मिर्जापुर से सवारी लादकर चुनार जा रहा था। जैसे ही पड़री मोहनपुर नहर पर पहुंचा कि मिर्जापुर की तरफ से आ रहे 12 चक्का ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें आटो में बैठे लक्ष्मीना पुत्री राजकुमार 18 वर्ष निवासी राजपुर आमघाट, नरेंद्र कुमार पुत्र जगन्नाथ 25 साल आराजी लाइन अदलपुरा एवं आटो चालक राणा प्रताप 25 साल निवासी ककरहा थाना पड़री घायल हो गए। घायलों को पड़री पुलिस ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पहुंचाया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायलों में तीन को मामूली चोटें आने पर वह घटना स्थल से ही घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें