कछवां। थाना क्षेत्र के रामापुर गांव में सोमवार को रात दस बजे अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गई। इस घटना में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के बाद दो घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कछवां थाना के नगर पंचायत निवासी अखिलेश उर्फ पिंटू (25) पुत्र दूधनाथ, आनंद यादव (25) पुत्र खरपत्तू यादव तेज बहादुर वार्ड स्थित एक दुकान में आईपीएल मैच देख रहे थे। तभी वहां जीतलाल यादव (28) पुत्र जंगली यादव और लक्ष्मीकांत गुप्ता कार लेकर आ गए। कछवां चौमुहानी जाने की बात कर तीनों लोगों को कार में बैठा लिया। जैसे ही कार सवार रामापुर गांव के समीप पहुंचे कि पीछे से मिट्टी लेकर आ रही डंपर का चालक कार से पास लेने लगा। डंपर की गति तेज थी। इसकी चलते डंपर पर लदी मिट्टी कार चालक की आंखों में चला गया जिससे कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। हादसे के दौरान कार सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वाराणसी ड्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया वहां उपचार के दौरान जीतलाल यादव पुत्र जंगली यादव की मौत हो गई। वहीं अखिलेश और आनंद को उपचार कर छोड़ दिया गया ।