फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग के दौरान बालक को लगी गोली, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चील्ह। हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद चील्ह थाना क्षेत्र के मठिया मुजेहरा गांव में मंगलवार की रात एक शादी समारोह के दौरान बारातियों द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में 13 वर्षीय एक बालक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को गोली लगते ही बारात में अफरा तफरी मच गई। बारातियों ने आनन फानन में गंभीर रूप से घायल बालक को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर लौट आई। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

मठिया मुजेहरा गांव निवासी गुलाब यादव के बेटी की बारात बनारस के फत्तेपुर से मंगलवार को आई थी। रात में बाराती नाचते गाते हुए द्वार-पूजा के लिए लड़की के द्वार पर पहुंचे। तभी बारातियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसी बीच एक गोली बंदूक में फंस गई, जिसे निकालते समय फायरिंग हो गई। इससे असलहा धारक के पीछे खड़े सुमित यादव 13 वर्ष पुत्र राधेश्याम यादव निवासी मठिया मुजेहरा के पेट में गोली जा लगी। गोली लगते ही बालक जमीन पर गिर कर तड़पने लगा। सभी बाराती व घराती बालक को पास के एक निजी चिकित्सालय ले गए। वहां हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग बालक को वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें