फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर कोटेदार संतोष की हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विजयपुर निवासी कोटेदार एवं भाजपा कार्यकर्ता संतोष चौबे की सड़क दुर्घटना में नहीं बल्कि गोली मारकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। घटना की खबर लगते ही देर रात ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शनिवार की सुबह गैपुरा चौराहे पर शव रखकर मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। सुबह नौ से साढ़े 11 बजे लगभग ढाई घंटे तक रोड जाम किए जाने की खबर मिलने पर साढ़े 11 बजे डीएम अनुराग पटेल और एसपी अमित कुमार मौके पर पहुुंचे। दोनों अधिकारियों ने 72 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने एवं संतोष चौबे के असलहा के लाइसेंस और सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को परिजन के नाम करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही सरकारी मुआवजा भी जल्द दिलाने की बात कही। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया। संतोष चौबे हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष भी थे।
विज्ञापन

विंध्याचल के अकोढ़ी गांव के पास शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने संतोष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश उसके शव को विंध्याचल के सीतापुर में एक पुलिया के पास फेंककर चले गए थे। ताकि लोग इसे एक दुर्घटना समझे लेकिन जब देर रात पोस्टमार्टम हुआ तो संतोष के शव से तीन गोली निकली। इसमें एक सीने पर तथा दो पीठ में गोली लगी थी। देर रात पोस्टमार्टम होने के बावजूद ग्रामीणों ने शव का दाह संस्कार नहीं किया। गांव में रात से ही पीएसी आदि के साथ कई थाने के प्रभारी और पुलिस तथा क्षेत्राधिकारी सुधार कुमार मौजूद रहे। शव लेकर निकलने के दौरान लगभग दो किमी लंबा काफिला चलता रहा। सुबह होते ही परिजन ग्रामीणों के साथ शव को लेकर गैपुरा चौराहे पर पहुंचे और सड़क पर रखकर मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण हत्यारे को पकड़ने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम गौरव श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने और जिलाधिकारी और एसपी के आने पर शव का दाह संस्कार करने की बात कही। लगभग सवा 11 बजे मौके पर जिलाधिकारी और एसपी के आने और आश्वासन देने के बाद ही जाम समाप्त हुआ। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपराधी की तलाश की जा रही है।


हत्या के विरोध में बंद रहा बाजार
जिगना। विंध्याचल के विजयपुर निवासी संतोष गांव के अलावा क्षेत्रीय लोगों में लोकप्रिय थे। उनकी हत्या के विरोध में शनिवार को विजयपुर के साथ ही गैपुरा बाजार बंद रहा। लोग चाय पान तक के लिए तरस गए। जाम की सूचना पर पहुंचे एमएलसी आशीष पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने परिजनों व जाम में शामिल लोगों को आश्वस्त किया कि हत्याकांड का शीघ्र खुलासा कराया जाएगा, जो भी सरकारी योजना से लाभ मिलना है, मुहैया कराया जाएगा। मृतक गांव में एक सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान चलाते थे। गांव के गरीबों को बिना पैसा के भी अनाज दे देते थे, जो आज महिलाएं रो-रो कर कह रही थी। हत्या का खबर मिलते ही पत्नी मंजूलता और माता आरती बेहोश हो गई। बड़े भाई राजन चौबे, रीभू चौबे 16 वर्ष और वीभू चौबे 13 वर्ष दोनों पुत्र रोने लगे।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्वाट टीम के साथ ही थाने की पुलिस को भी लगाया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए गए जाएंगे। आशंका है कि पैसे के लेनदेन में हत्या हुई है। - अमित कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें