फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में छलांग लगाकर छात्रा ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के बालूघाट स्थित पक्का पुल से मंगलवार को छात्रा ने गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची घंटों बाद गोताखोरों की मदद से छात्रा के शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

प्रीति (20) पुत्री लल्लूराम निवासी तम्मनपटटी इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। आगे की पढ़ाई करने के लिए वह बीएससी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म भरने के लिए मंगलवार की दोपहर घर से चुनार में लिए निकली थी। फार्म भरकर वह अपराह्न लगभग दो बजे चुनार से वापस घर जा रही थी कि अचानक वह पक्का पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। जब तक पुल से आवागमन करने वाले राहगीर कुछ समझ पाते वह गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों के साथ छात्रा की तलाश शुरू कर दिया। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बीच गंगा से छात्रा के शव को निकाला, जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया यह मामला संदिग्ध बना हुआ है जो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। चुनार थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें