फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अंतप्रांतीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवा। थाना क्षेत्र के जमुआ से पुलिस और लुटेरों के बीच मंगलवार की रात हुई मेठभेड़ के दौरान अंतप्रांतीय गिरोह के चार लुटेरें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक रिवाल्वर 32 बोर, एक तमंचा 315 बोर और दो कारतूस, एक खोखा 32 बोर,का पाया गया । इसके साथ ही 16 हजार दो सौ रुपया नगद व नकली नोटों की दो गड्डी, सात विभिन्न बैंकों के एटीएम तथा डेबिट कार्ड तथा एक अल्टो कार बरामद हुई है। सभी के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि कछवां थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व जमुआ चौकी इंचार्ज धनंजय कुमार पांडेय की टीम मंगलवार को शाम पांच बजे गश्त पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चार शातिर लुटेरे चार पहिया वाहन से बनारस से कछवा की तरफ आ रहे हैं। जानकारी होते ही चार पहिया गाड़ी को कोहड़ीया बॉर्डर पर रोकने का प्रयास किया गया तो गाड़ी में बैठे व्यक्तियों द्वारा पुलिस असलहे से फायर कर दिया गया। पुलिस टीम ने अपने को बचाते हुए वाहन कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार के पास गाड़ी को रोक लिया और उसमें सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आनंद कुमार सिंह पुत्र जनार्दन सिंह , मुंगरा बाड़ी मुखी ताला सहयोग नगर थाना बलशाली जिला वलसाड गुजरात में रहता था । स्थानीय पता कोठा थाना गगहा जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। विकास पटवा पुत्र ,रमेश पटवा निवासी मुंगरा बाड़ी सुखी ताला सहयोग नगर थाना वलसाड जिला बरसात गुजरात, मनोज भाई मौर्य पुत्र सूर्य लाल मौर्य निवासी लुमड़ा चौक वेजलपुर गमन राशि थाना रूलर वलसाड जिला वलसाड गुजरात, अमित मिश्रा पुत्र भृगु नाथ मिश्रा निवासी बकरोल थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ का रहने वाला है । सभी आरोपी चार पहिया वाहन से विभिन्न जनपदों एवं प्रांत में घूम घूम कर भोले भाले लोगों को झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदलकर रुपया निकालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें