फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल समेत चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को चील्ह तिराहे से चोरी के सामान के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के आभूषण, रुपये, मोबाइल आदि बरामद किया गया।
विज्ञापन

सीओ सदर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने चील्ह थाने में पत्रकारों को बताया कि चील्ह थाना क्षेत्र के मलाधपुर गांव निवासी एहसान खां के घर में 19 अगस्त को चोरी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। गुरुवार को चील्ह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक चोरी का सामान बेचने के लिए भदोही जा रहा है। जानकारी होते ही पुलिस चील्ह तिराहे पर पहुंची और वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक आते दिखा जिसे संदेह के आधार पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए मलाधरपुर निवासी जावेद के पास से चोरी की सोने की एक चेन, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमका, चांदी की चार अंगूठी, पांच सौ रुपये नगदी, एक मोबाइल आदि बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें