अमरोहा। शॉर्ट सर्किट से आग लगने से किराना की दुकान में लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह हुई। शहर के जट बाजार चौकी के निकट हाजी असलम की किराना की दुकान करते हैं। बुधवार की रात वह दुकान बंद करके घर गए थे। लेकिन रात में शॉर्ट सर्किट होने के कारण दुकान में आग भड़क गई। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने दुकान से धुंआ निकलता देखा तो उन्हें फोन पर जानकारी दी। आनन-फानन में दुकान पर पहुंची हाजी असलम ने जब दुकान शटर खोला तो लपटे निकल रही थी। फायर ब्रिगेड को सुचना दी गई। जिस के बाद फायर कर्मियों ने मोहल्ले के लोगों की मद्द से आग पर काबू पाया। दुकानदार के मुताबिक अग्निकांड में कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।