फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की गोली से घायल दुकानदार ने वाराणसी में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया के पंवारी कला गांव में शनिवार की रात बदमाशों की गोली से घायल सुभाष भूज (35) की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्घ हत्या का केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के पंवारी कला निवासी सुभाष (35) गांव में ही जनरल स्टोर चलाता था। उसकी दुकान पर कुछ दिन पहले दो लोग उधार सिगरेट लेने आए थे। पहले से उधार होने के कारण उसने उधार सिगरेट देने से मना कर दिया था। उस दौरान दोनोें ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार की रात एक अन्य व्यक्ति के साथ दोनों सुभाष के घर के पास पहुंचे। शनिवार रात नौ बजे लघुशंका के लिए सुभाष के निकलने पर उसे गोली मारकर घायल कर दिया था। गोली सुभाष के पेट में लगी थी। घटना के बाद अफरातफरी मच गई थी। परिवार के लोग पहले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया था। वहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान सोमवार की दोपहर सुभाष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने इंद्रवार गांव निवासी विकास राय तथा राज राय एवं एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि पंवारी कंला की एक महिला शराब बेचती है। घटना से पहले शनिवार की रात हमलावरों ने उसकी दुकान पर शराब पी थी। शराब विक्रेता महिला के बेटे से आरोपियों का विवाद हुआ था। विवाद होने के बाद महिला का बेटा फरार हो गया। हमलावर ने गलतफहमी में सुभाष भूज को महिला का बेटा समझ कर उसे गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें