फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के लिए कार्मिक विभाग में पोर्टल बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने मांग किया कि समस्याओं के लिए प्रदेश सरकार कार्मिक विभाग में एक पोर्टल विकसित करे जिस पर कर्मचारी अपनी समस्या रख सकें।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने कहा कि कर्मचारी कोरोना नियंत्रण में अपना शत प्रतिशत योगदान कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन का कोई कार्यक्रम भी नहीं था लेकिन प्रदेश सरकार ने कई निर्णय ले लिए। इसलिए यह आवश्यक हो गया है कि प्रदेश का कार्मिक विभाग कोई पोर्टल विकसित करे जहां कर्मचारी अपनी बात कह सके। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष जेएन तिवारी ने मुख्यमंत्री व कार्मिक के अपर सचिव को पत्र भी लिखा है। संचालन करते हुए जिला मंत्री कमलकुंज चौबे ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न न किया जाए। साथ ही उनके वेतन, ड्यूटी व सेवा में आ रही कठिनाईयों की उपेक्षा न की जाए। डा. आशुतोष उपाध्याय, अर्चना मिश्रा, सतीश मिश्रा, रामकृष्ण दुबे, प्रभाशंकर आजाद, लालसाहब बिंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें