फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे गोआश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी 49 गोआश्रय स्थलों के गोवंश अब 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। शासन के दिशा निर्देश के बाद अब गो आश्रय स्थलों पर कैमरा लगाने का कार्य शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन

इससे गोवंशों के रखरखाव की त्वरित व सटीक जानकारी मिल सकेगी और उस पर तत्काल कार्रवाई हो सकेगी। जिले में छोटे बड़े मिलाकर कुल 49 गो आश्रय स्थल हैं। इनमें वर्तमान में कुल 16965 गोवंश संरक्षित हैं।
इनमें चार वृहद स्थायी गो आश्रय स्थल, हलिया विकास खंड का उमरिया, पटेहरा में पटेहरा गोआश्रय स्थल, पहाड़ी विकास खंड में सिंधोरा वृहद गोआश्रय स्थल है। इन चारों में कुल 2831 गोवंश संरक्षित हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार दो अन्य कान्हा गोआश्रय स्थल व कांजी हाउस में 631 गोवंश हैं जबकि शेष 43 गोआश्रय स्थल में 13503 गोवंश संरक्षित हैं। इन गोवंशों के लिए समय समय पर योजनाएं आती रहती है।
सीसीटीवी कैमरा लग जाने से गोवंश की वास्तविक स्थिति की प्रतिपल जानकारी मिल सकेगी। साथ ही व्यवस्था पर नियंत्रण रखा जा सकेगा। इससे यह जाना जा सकेगा कि गोवंशों को समय से और पर्याप्त चारा मिल रहा है कि नहीं। यही नहीं गोवंश की तबीयत खराब होने पर उनके लिए उन्नत चिकित्सा की भी व्यवस्था की जा सकती है।

80 प्रतिशत कैमरे लग चुके हैं
जिले में 80 प्रतिशत गो आश्रय स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि काम तीव्र गति से जारी है, शीघ्र ही सभी गोआश्रय स्थल सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें