फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुआ के हमले से गाय की मौत, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। वन क्षेत्र ड्रमंडगंज के कैमूर पहाड़ी के पास स्थित मड़वा धनावल गांव में बृहस्पतिवार की देर रात तेंदुआ के हमले से एक गाय की मौत हो गयी। तेंदुए के गाय पर हमला करने की जानकारी होने पर पशुपालक किसान ने टार्च जलाया तो हमलावर तेंदुआ गाय को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पड़ताल किया।
विज्ञापन

मड़वा धनावल गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रमेश सिंह का गांव के पास ही पाही है। वहां उनके पिता राजेन्द्र सिंह उर्फ राजा सिंह दो कमरे का पक्का मकान बनाकर रहते हैं। साथ ही वहीं पर पशुपालन भी किए हैं और खेती करते हैं। बृहस्पतिवार की रात राजा सिंह की एक गाय तथा दो भैंस घर के सामने स्थित बेल के पेड़ के नीचे खूंटे में बंधी हुई थी। देर रात जंगल से आया एक तेंदुआ खूंटे में बंधी गाय के ऊपर हमला कर दिया। गाय पर हमले के बाद बगल में बंधी भैंस भी छटपटाते हुए खूंटा उखाड़कर इधर-उधर दौड़कर भागने लगी। इस दौरान आवाज सुनकर राजा सिंह हाथ में लाठी और टार्च लेकर घर से बाहर निकले। पशुपालक ने जब अपने पशुओं की ओर टार्च जलाकर देखा तो एक तेंदुआ उनकी गाय पर हमला किए था। टार्च की रोशनी पड़ते ही तेंदुआ गाय को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। राजा सिंह के शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग भी लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गये। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो तेंदुए के हमले से घायल गाय ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद पशुपालक ने ड्रमंडगंज वन रेंज कार्यालय को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। रेंजर वीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि सीमावर्ती जंगल से भटक कर तेंदुआ पानी की तलाश में गांव की ओर आया होगा । उन्होंने कहा कि जंगल से सटे गांव की हिंसक जानवरों से रक्षा करने के लिए रात में पेट्रोलिंग की जाती है। ग्रामीणों से अपने पशुओं के बचाव के लिए खासकर रात में सजग रहने का अनुरोध किया है। रेंजर ने कहा कि अब जंगल की पेट्रोलिंग तेज करने के साथ-साथ वन विभाग के नियमों के अनुसार पशुपालक को सहायता भी उपलब्ध करायी जायेगी। उधर गांव में घुसकर पशुओं पर किए गए तेंदुए के हमले से ग्रामीण काफी दहशत में हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें