फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में डूबने से चचेरे मामा-भांजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के सेमरा बैसकिया गांव में मंगलवार की शाम गंगा स्नान करते समय चचेरे मामा-भांजे डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों को बुलाया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को गोताखोरों ने बाहर निकाला। इसके बाद परिजन दोनों को मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के भजईपुर वार्ड नंबर दो निवासी राजा बाबू (18) पुत्र सत्ती सरोज सूरत रहता था। वह पांच दिन पहले घर आया था। मंगलवार को देहात कोतवाली के सेमरा बैसुकिया गांव स्थित ननिहाल आया था।
उसके नाना हौसला के पौत्र राजन जन्मदिन था।
शाम को चार बजे राजा बाबू अपने चेचरे मामा राम कुमार (14) पुत्र बलिराम सरोज और गांव के दूसरे लड़कों के साथ सेमरा बैसुकिया घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचा। नहाते समय राजा बाबू गहरे जल में जाने से डूबने लगा। उसे बचाने के लिए रामकुमार पहुंचा तो वह भी डूबने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कुछ देर बाद देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान बलिराम यादव अपने गांव के मल्लाह व गोताखोरों को बुलाया।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डालकर दोनों बच्चों की तलाशी अभियान शुरू किया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को गंगा नदी बाहर निकल गया। दोनों को मंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि गंगा स्नान करते समय दो लड़कों की डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें