फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मालगाड़ी के सामने कूदा दंपती, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के इंदिरानगर नई बस्ती निवासी दंपती में शनिवार को सुबह किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों घर के पास से गुजर रही मालगाड़ी के सामने कूद गए। इससे पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए, जहां से उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वाराणसी के कजाकपुरा निवासी सानू पाल (24) ने संगीता (21) के साथ लव मैरिज की थी। वह मजदूरी करता था और एक साल पहले राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरानगर नई बस्ती में अपना घर बनवाकर पत्नी के साथ रहने लगा था। बगल में उसके भाई-भाभी भी रहते हैं। शनिवार को सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों घर के पीछे जा रही से स्थित रेल लाइन के पास पहुंचे और मालगाड़ी के सामने कूद गए। इससे संगीता की मौके पर मौत हो गई जबकि शानू गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन घायल शानू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि आपसी विवाद के कारण पति-पत्नी ट्रेन के सामने कूद गए थे। इससे महिला की मौत हो गई है जबकि घायल पति का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें