फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के धक्के से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। मिर्जापुर से पत्नी का इलाज कराकर घर वापस लौटते समय बुधवार की शाम मड़िहान तहसील के सामने कार की टक्कर से कुसम्हा गांव निवासी बाइक सवार दंपती घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव निवासी 27 वर्षीय चंद्रेश अपनी पत्नी 25 वर्षीय लीलावती का इलाज कराने बाइक से मिर्जापुर गया था। इलाज के बाद दवा लेकर घर वापस जा रहा था। वह मड़िहान तहसील के सामने पहुंचा ही था कि गतिरोधक पर बाइक की गति धीमी होते ही पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। घायल को इलाज का खर्च दिलाने के बाद उसे छोड़ा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद लीलावती को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें