39वी वाहिनी पीएसी के गेट पर थर्मल स्कैनिंग मशीन से जांच करता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जिले में गैर जिलों से आए लोग और मंडलीय अस्पताल केे फीवर डेस्क पर उपचार के लिए आए संदिग्धों समेत 29 लोगों का सैंपल लिया गया। 16 लोगों की रिपोर्ट आई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें कुछ स्वास्थ्यकर्मी और गैर प्रांत से आए लोग है। अब तक 368 लोगों का सैंपल भेजा गया हे। इसमें 278 की रिपोर्ट आई है।
विंध्याचल के आईसोलेशन में तीन जमाती और भदोही के एक बिहारी मजदूर का इलाज चल रहा है। तीन जमातियों में जमालपुर के लठिया सहजनी निवासी जमाती की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसका तीसरा सैंपल भेजा गया था। उसके बाद अहरौरा निवासी संक्रमित जमाती, चुनार के दीक्षितपुर निवासी जमाती का तीसरा और भदोही के संक्रमित युवक का दूसरा सैंपल भेजा गया है। इनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग के साथ आमजन को भी इनके तीसरे रिपोर्ट का इंतजार है। शुक्रवार को मंडलीय अस्पताल में आने वाले गैर प्रांत के 29 लोगों को सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। सुबह 16 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें इंदौर से लौटे दो युवक व स्वास्थ्यकर्मी है।
ये है रिपोर्ट
आईसोलेशन किए गए- चार पाजिटिव (तीन जमाती, एक भदोही से)
क्वारंटीन किए गए-
23 - जमाती- मस्जिद से लोहंदी के शेल्टर होम में स्थानांतरित
08 - जमाती (रिपोर्ट निगेटिव आई)
03- (गैर प्रांत से आए लोग)