फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः नहीं मिला कोई नया कोरोना संक्रमित, एक मरीज स्वस्थ घोषित, एक्टिव केस 13 हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना का कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। इस समय जिले में कोरोना के 13 एक्टिव केस हैं। होम आईसोलेशन में 11 मरीज हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 21 है। अब तक 10 हजार 896 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 112 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं है। विंध्याचल सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में भी मरीज नहीं हैं। 11 लोग होम आईसोलेशन में हैं। दो मरीज दूसरे जिले में भर्ती हैं। कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन हजार 748 रिपोर्ट आईं। जिले में अब तक छह लाख 88 हजार 841 का सैंपल लिए जा चुके हैं। छह लाख 84 हजार 386 जांच रिपोर्ट आ चुकी है। चार हजार 455 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में अब तक चार लाख 26 हजार 46 की जांच एंटीजन किट से कराई गई है। जिले में इस समय 13 हाट स्पॉट हैं। इनमें 11 ग्रामीण और दो शहरी क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन

छह हजार 312 को लगाया गया टीका
मिर्जापुर जिले में बृहस्पतिवार को छह हजार 312 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के चार हजार 397 युवाओं ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें