फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले निपटाएंगे, 10 जुलाई को होगा आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर 10 जुलाई को दीवानी न्यायालय में होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जिलाजज लालचंद गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में बैठक की। सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यायालय में लंबित ज्यादा से ज्यादा मुकदमों का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि सरकार द्वारा गाइडलाइन के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। बैंक अधिवक्ता बद्री विशाल ने जनपद न्यायाधीश को आश्वस्त किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में काफी संख्या में बैंक मामलों का निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में प्रधान न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी, अपर जनपद न्यायाधीश वायु नंदन मिश्रा, जनपद न्यायाधीश जितेंद्र मिश्रा, पूर्ण कालिक सचिव अमित कुमार यादव, एडीएम यूपी सिंह, एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें