भाजपा से सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि तीन चुनाव हम मिलकर लड़े हैं। अब चौथी बार भी चुनाव साथ लड़ेंगे। हमारी बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है। सीट की संख्या पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। थोड़ा सा इंतजार करिए, सब कुछ सामने होगा। जौनपुर से पूर्व सांसद को अपनी पार्टी से टिकट देने के सवाल पर कहा कि उनकी पार्टी टिकट नहीं दे रही है।
पढ़ेंः भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा बोले- पंजाब में हुए षड्यंत्र के सूत्रधार हैं राहुल गांधी
मिर्जापुर जिले में कोविड संक्रमित मरीज की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। तीन दिनों तक एक-एक संक्रमित मिलने के बाद चौथे दिन दो, पांचवें दिन तीन और बृहस्पतिवार को छठवें दिन चार संक्रमित मिले हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 12 हो गई है। हालांकि ओमिक्रान की पुष्टि किसी में नहीं हुई है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 55 है।
अब तक 10 हजार 226 लोग कोविड से उबर चुके हैं। जिले में अब तक 117 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को 2823 की रिपोर्ट आई। इसमें एक संक्रमित मिला है। तीन संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। सभी होम आईसोलेशन में हैं।
कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या अब तेजी से फैल रही है। इसके बाद भी जिले में कही भी कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर तो लोग मास्क तक लगाना भूल गए है। अस्पताल, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, बाजार आदि स्थानों पर लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे है। न ही मास्क लगा रहे है। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने आने वाले या कचहरी में आने वाले लोग हो, कहीं भी कोविड का पालन नहीं हो रहा है।