कछवां क्षेत्र में शिवबरात निकालते समय विवाद हो गया। पहले मारपीट हुई और बाद में पथराव हुआ। हालांकि पुलिस तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराया लेकिन मामले की तफ्तीश की जा रही है।
कछवां थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में महाशिवरात्रि पर निकले शिव बारात में बुधवार की रात विवाद होने पर पत्थरबाजी हुआ। जलालपुर गांव निवासी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा महाशिवरात्रि के पर गांव के ही शिव मंदिर से भव्य शिव बारात निकाला गया। गांव का भ्रमण करते हुए शिव बारात पुनः शिव मंदिर समापन के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में मौजूद एक मस्जिद, जहां पूरी तरह अंधेरा छाया हुआ था। जहां विवाद हुआ। वहां एक पक्ष द्वारा शिव बारात पर पत्थर बाजी किया गया। देखते ही देखते दोनों समुदाय में फिर से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गयी।इस दौरान अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। जिसकी जानकारी होते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। किसी तरह दोनों पक्ष को समझाकर मामला को शांत कराया।
जलालपुर गांव पुरा छावनी में तब्दील हो गया है। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि शिव बारात निकालने के दौरान विवाद हुआ था। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। मामले की जांच की जा रही है।