फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या के समाधान के लिए खुला कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी रमाकांत ने बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत रतन कुमार को पत्र जारी कर नमामि गंगे योजना के तहत विकासखंड परिसर में पेयजल समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया है। पत्र में उन्होंने कंट्रोल रूम में नोडल कर्मचारी और अधिकारी की शिफ्टवार ड्यूटी भी लगाने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने बताया कि नोडल कर्मचारियों का दायित्व होगा कि खराब हैंडपंपों की सूचना मिलने के तत्काल बाद उसी दिन मरम्मत कराकर चालू कराएं। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि जिन क्षेत्र में हैंडपंप नहीं है और पेयजल संकट है, वहां टैंकर से जलापूर्ति की जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में लगे हैंडपंपों के पास चरकी बनायी जाएगी। ताकि गोवंश को भी पानी की सुविधा प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें