फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा कंटेनर, चालक की मौके पर ही मौत

Sun, 22 Jan 2023 05:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

रीवां-मिर्जापुर एनएच पर भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास रविवार दोपहर बाइक को बचाने के चक्कर में कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार भी घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवां-मिर्जापुर एनएच पर भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास रविवार दोपहर बाइक को बचाने के चक्कर में कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को सड़क से हटवाया और आवागमन बहाल कराया।  

विज्ञापन


कानपुर देहात जिले के जैसलपुर महाददेवा निवासी कंटेनर चालक नरेश कुमार पांडेय (47) वाराणसी से चावल लादकर अहमदाबाद जा रहा था। सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के खैरपुर खैराही गांव निवासी बाइक सवार राजेश कुमार सिंह (40) पुत्र प्यारे लाल सिंह भी हनुमना की ओर जा रहा था।

रीवां- मिर्जापुर एनएच पर भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के सामने एक धर्मकांटा के पास कंटेनर आगे जा रहे बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कंटेनर चालक नरेश कुमार पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक राजेश कुमार सिंह घायल हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना पर ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल मौके पर पहुंचे। घायल राजेश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। कंटेनर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचित किया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल ने बताया कि वाराणसी से अहमदाबाद जा रहा कंटेनर पलटने से चालक की मौत हो गई। बाइक सवार घायल हो गया। कंटनेर चालक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के सामने सड़क पार करते समय तेंदुआ कलां निवासी लल्लू बहेलिया (65) बाइक की टक्कर से घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लल्लू को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भिजवाया। जहां से चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान देर रात लल्लू की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें