सूचना पर ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल मौके पर पहुंचे। घायल राजेश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। कंटेनर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचित किया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल ने बताया कि वाराणसी से अहमदाबाद जा रहा कंटेनर पलटने से चालक की मौत हो गई। बाइक सवार घायल हो गया। कंटनेर चालक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव के सामने सड़क पार करते समय तेंदुआ कलां निवासी लल्लू बहेलिया (65) बाइक की टक्कर से घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लल्लू को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भिजवाया। जहां से चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान देर रात लल्लू की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।