मेडिकल कालेज में हास्टल निर्माण के लिए मिट्टी की खोदाई करता जेसीबी। स्रोत- संवाद
तीन करोड़ रुपये निर्माण के लिए मिला, कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने शुरू किया काम
फोटो-43
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी स्वसाशी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रों को रहने के लिए छात्रावास की समस्या दूर होने वाली है। 27 करोड़ की लागत से बनने वाले 300 बेड के छात्रावास निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इसमें 160 बेड छात्रों और 140 बेड छात्राओं के लिए होंगे।
मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय 2021 में शुरू हुआ। हर वर्ष 100 छात्रों का बैच आता है। अब तक पांच बैच के छात्र आ चुके हैं। शुरुआत में 300 बेड का हाॅस्टल बना था। इसमें 160 पुरुष और 140 बेड महिला के लिए बने थे। छात्रों की संख्या बढ़ने के बाद हाॅस्टल में छात्रों की समस्या बढ़ रही थी। पांच बैच में 500 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। नए हाॅस्टल के लिए प्रस्ताव गया था। अक्तूबर 2025 में प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। अब छात्रावास के निर्माण के लिए बजट बजट मिला है। 15 करोड़ से 160 बेड पुरुष और 12 करोड़ से 140 बेड महिला छात्रावास के निर्माण के लिए बजट पास हुआ। इसमें पुरुष छात्रावास के लिए दो और महिला के लिए एक करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को कार्य सौंपा गया है। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। हाॅस्टल बनने के बाद छात्रों के रहने की समस्या दूर हो जाएगी।
वर्जन
300 बेड हाॅस्टल निर्माण के लिए बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसएल निर्माण कार्य कराएगी।
डाॅ. संजीव सिंह, प्राचार्य, मेडिकल काॅलेज