फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पक्का पुल से किशोरी ने छलांग लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के पक्का पुल के मेडिया छोर की ओर से आकर मंगलवार की शाम पौने सात बजे एक किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। गोताखोरों को बुलाकर तलाश अभियान शुरू कराया गया। मशक्कत के बाद रात लगभग साढ़े आठ बजे गोताखोर रामबाबू, गुड्डू साहनी, धर्मेंद्र साहनी, दीपक और रंजीत की टीम ने किशोरी का शव नदी से बरामद कर बाहर निकाला। कोतवाल विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें