फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को अस्थिर करने की हो रही साजिश: सोहनलाल

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली, संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि इस समय जो बवाल किया जा रहा है, वह सरकार को अस्थिर करने की साजिश का हिस्सा है। कहा कि यह वही सरकार है, जिसने देश का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को ओझला स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।
प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार में चारों ओर कानून का राज है और लोग निर्भय होकर घरों से निकल रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हो रहे आंदोलन पर कहा कि उनके खिलाफ वे पार्टियां विरोध कर रही हैं, जो उनके आने से पहले ही चुनाव हार चुकी हैं।
विज्ञापन

चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर सोहनलाल श्रीमाली ने कहा कि इसका फैसला पार्टी करेगी। उन्होंने बताया कि वह 2022 में ही मझवां से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में उन्होंने प्रचार किया।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में फूलमाली समाज के लोगों की संख्या करीब 70 लाख है। उनकी आवाज भी राज्य और देश के बड़े सदनों तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से सर्वसमाज के लिए काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
आयोग में अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष रहते हुए अब तक 550 मामलों का निपटारा हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें