फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : पंचायत चुनाव में बांटने के लिए ले जाई जा रही अवैध शराब की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 22 Apr 2021 01:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर के कछवा क्षेत्र के सरावा गांव में मोड़ के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे बोलेरो में छिपाकर चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए ले जाई जा रही अवैध शराब बरामद की। अवैध शराब की खेप के साथ दो तस्कर कैलाश पाल पुत्र सोभा पाल जमुआ नीवासी और सुरेंद्र प्रसाद पाठक निवासी आही गांव को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से 450 शीशी यानी दस पेटी देशी शराब बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र में पंचायत चुनाव के चलते बेधड़क अवैध शराब मतदाताओं को लुभाने के लिए परोसी जा रही है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शराब बांटते हुए अगर किसी भी प्रत्याशी या  समर्थक को पकड़ा गया तो उस प्रत्याशी का पर्चा कैंसिल किया जाएगा और उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें