फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे कांग्रेसजन

Sun, 27 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते नेता लाला मिश्रा ।
विज्ञापन
विजयपुर कोठी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रभारी विंध्याचल मंडल रामयज्ञ द्विवेदी के निर्देशन में शनिवार को बैठक हुई। जिसमें नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेसजनों द्वारा 28 नवंबर को होने वाले राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने वर्ष 2017 के दावेदारों, जिला पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्षों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रबी फसल की बुवाई और लगन शादी विवाह के समय नोट बंदी करने का निर्णय गलत है। इस समय नोट बंदी के फैसले से जनता को काफी परेशानी हुई है। नोट बंदी के खिलाफ परेशान जनता अब सड़क पर उतरने को तैयार है। वहीं किसान आने वाले समय में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगी। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि मिर्जापुर का किसान बीते कई वर्षों से सूखा और बाढ़ की आपदा से परेशान है। इस समय किसान सबसे ज्यादा परेशान है। इस आंदोलन में किसान, व्यापारी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। 

 पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दूबे ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से सबसे ज्यादा परेशानी किसान, मजदूरों और कामगारों को हुई है। मजदूरों को काम और नोट के अभाव में भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने कहा कि सरकार को नोटबंदी के पहले समुचित तैयारी करनी चाहिए थी। जिससे जनता को परेेेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। सरकार के अविवेकपूर्ण फैसले का जनता मुंहतोड़ जवाब देेगी। संचालन प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने किया। बैठक में सुधाकर, स्वरुप सिंह, मुन्ना लाल मौर्य, शिवशंकर चौबे, गुलाबचंद्र पांडेय, शिव कुमार सिंह, सतीश मिश्रा, अंजनी नंदन, अशोक गुप्ता, सुनील, द्वारिका पाल, लाला मिश्रा, रणजीत, गोपाल कृष्ण त्रिपाठी, राम सिंह, जनार्दन पांडेय, संजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें