फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में वृद्धि के विरोध में ठेले पर बाइक लेजाकर प्रदर्शन क
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर सोमवार को यूपी कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला औश्र शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल व सीएनजी गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जनता व किसान विरोधी सरकार है। इसमें सिर्फ उद्योगपतियों को ही बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा पेट्रोल व डीजल सीएनजी गैस का रेट बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता एवं किसान विरोधी सरकार है। सिर्फ अडानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। कहा कि 1 लाख 32 हजार करोड़ के कच्चे तेल को देश ने कई देशों से आयात किया। 52000 हजार करोड रुपये का निर्यात किया। अगर देश में तेल की कमी है तो विदेशों में सप्लाई क्यों दे रहे हैं। देश के जनता को क्यों गुमराह कर रहे हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने ठेले पर बाइक को घुमाया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीप चंद्र जैन, गुलाब चंद पांडेय, दुर्गा प्रसाद चौधरी, राजधर दुबे, राम नाथ दुबे, मनीष दुबे, कमलेश दुबे, कपिल कुमार सोनकर, अंकुर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें