फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ईसीसीई एजुकेटर व तकनीकी अनुदेशकों की काउंसिलिंग 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में 25 मई की सुबह 10 बजे से ईसीसीई एजुकेटर और तकनीकी अनुदेशकों की काउंसिलिंग की जाएगी। इसके साथ ही अन्य पदों की भी काउंसिलिंग होगी। सोमवार को इनका रैंडमाइजेशन हुआ था।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी। बताया कि ईसीसीई एजुकेटर के 139 पदों के लिए 1563 आवेदन आए हैं। इसी प्रकार इंजीनियरिंग और वर्कशॉप के लिए नौ पदों के लिए 508 आवेदन, इनर्जी एंड इंवायरमेंट ट्रेड के नौ पदों के लिए 682 आवेदन, कृषि व बागवानी के आठ पदों के लिए 593 आवेदन तथा होम एंड हेल्थ के नौ पदों के लिए 560 आवेदन आए थे। काउंसिलिंग के लिए सभी मूल अभिलेख, उसकी एक सेट फोटो कॉपी जो स्वप्रमाणित हो, दो नवीनतम फोटोग्राफ व आईडी प्रूफ लेकर सभी अभ्यर्थी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें