फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: - एसआईआर पर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड में मासिक बैठक के बाद एसआईआर और स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार की हर योजना फेल है। पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए नागरिक परेशान हैं। मांग की कि एसआईआर में जाति विशेष को देखकर नाम न काटा जाए। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष डाॅ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि जिले में सरकार की योजना जल जीवन मिशन व सड़कों का हाल बेहाल है। यहां मां विंध्यवासिनी का धाम है जिसके वजह से लाखों लाख पर्यटक आते हैं इसके बाद भी नगर की सड़कों का हालत बहुत खराब है। इस दाैरान अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शिव शंकर चौबे, मिन्हाज अहमद छोटे खान, अर्चना चौबे, गुलाब चंद्र पांडेय, राजधर दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें