कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ़ रोड स्थित एक लाॅन में सपा नेता की बहन की शादी की रस्म चल रहा था। इसी दौरान उनके पिता की तबियत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शादी खुशियां मातम में बदल गईं। चील्ह थाना क्षेत्र के मदन पट्टी गांव निवासी समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव अमरेश सोनकर ने बताया कि बुधवार को बहन अनीता सोनकर की शादी थी। गाजीपुर के शान्ति नगर निवासी केदार नाथ सोनकर के बेटे संजीव सोनकर की बरात आई थी। मिर्जापुर शहर के अनगढ़ रोड जेपी पुरम काॅलोनी स्थित भोला गार्डेन में शादी समारोह आयोजित था। पांच भाइयो और दो बहनों में सबसे छोटी बहन अनीता की शादी का जश्न चल रहा था। रात दो बजे पिता खिलाड़ी लाल सोनकर का बीपी अचानक घट गया। वह अचेत हो कर जमीन पर गिर गए। परिजनों आनन-फानन में उन्हें मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां देखते ही डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की शादी से पहले पिता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। किसी तरह शादी की रस्में पूरी कर अनिता की विदाई की गईं। बृहस्पतिवार को मदन पट्टी गांव स्थित गंगा घाट पर सपा नेता के पिता का अंतिम संस्कार किया गया। छोटे बेटे शिवाकांत सोनकर ने मुखाग्नि दी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जिला महासचिव के पिता को श्रद्धांजलि दी। संवाद