शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को नारघाट पर हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर 12 मई को होेने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई।
शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। संजय यादव ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद विकास कार्यों में जेसीबी से खुदाई कराई जा रही है।
बैठक में राजन पाठक, स्वरूप चंद्र सिंह, अंकित अग्रहरि, रोशन अली, हैदर मंसूरी, शराफत अली आदि रहे। वहीं शेरवां में भी 12 मई को दोपहर 12 बजे ब्लाक मुख्यालय पर कांग्रेसजनों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राकेश श्रीवास्तव ने दी है।