फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का दल डीएम से मिला

Tue, 09 Dec 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा सूबे के नौ धर्मस्थलों को 24 घंटे बिजली देने की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विंध्याचल की उपेक्षा को लेकर जिलाधिकारी को राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

 मड़िहान के विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विन्ध्याचल को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की मांग की। दोपहर लगभग 12 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मिल कर विन्ध्याचल को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विन्ध्याचल धाम उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक स्थल है।  यहां प्राय: बिजली कटौती के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार को इस प्रमुख सिद्धपीठ को 24 घंटे बिजली आपूर्ति से आच्छादित करना चाहिए। वहीं कंतित शरीफ, अहरौरा स्थित भंडारी देवी, चुनार स्थित दरगाह बाबा कासिम सुलेमानी के पवित्र स्थल को भी अतिरिक्त बिजली देने की मांग की गई। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में गुलाम मुस्तफा, देवीशंकर मिश्रा,इमरान खां, अभिषेक मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें