फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: यूपीआई पर शुल्क का कांग्रेस ने किया विरोध

विज्ञापन
सांसद कार्यालय पर पत्रक सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक (उर्फ राजन) के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय में जाकर सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित नई यूपीआई भुगतान व्यवस्था का विरोध जताया गया।
शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने से छोटे और गरीब व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ेगा, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती और इसे जबरन लागू करती है तो सड़क पर उतरकर विरोध करने को विवश होंगे।
शहर कांग्रेस कमेटी ने सांसद से अनुरोध किया कि वे गरीब और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए केंद्र सरकार के इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से निरस्त करवाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक, गणेश दत्त पांडेय, रमेश चंद्र प्रजापति, जनार्दन पांडेय, विवेक सिंह, नरेश चंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें