फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर के संबंध में भाजपा नेताओं के बयान के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को बृहस्पतिवार को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। कांग्रेस नेताओं को शाम को छोड़ा गया।
विज्ञापन




संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर भाजपा नेताओं की टिप्पणी के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राजन पाठक, मीडिया प्रभारी छोटे खान के नेतृत्व में घुरहूपट्टी स्थित आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस बीच वहां जाने से पहले ही कांग्रेस नेताओं को छोटे खान के डंकीनगंज स्थित आवास पर सुबह 11 बजे नजरबंद कर दिया गया। इस दौरान कृष्ण गोपाल चौधरी, रमेश प्रजापति पप्पू, नरेश चौधरी, रितेश मिश्रा, अंकित अग्रहरि, अंकुर श्रीवास्तव आजाद, राजेंद्र विश्वकर्मा, डॉ. दिनेश चौधरी, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें